Sarkari Parcha
Combined Graduate Level (CGL)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी सीजीएल 2024 टियर I — 12 सितंबर 2024, शिफ्ट 1

100 प्रश्न60 मिनट200 अंक

एसएससी सीजीएल 2024 टियर I — 12 सितंबर 2024, शिफ्ट 1 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 100 प्रश्न, 60 मिनट, कुल 200 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
General Intelligence and Reasoning25—
General Awareness25—
Quantitative Aptitude25—
English Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • Reasoning25
  • Quantitative Aptitude25
  • General Awareness21
  • General Science4

टॉपिक

  • Algebra
  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Average
  • Awards & Honours
  • Biology
  • Blood Relations
  • Chemistry
  • Classification
  • Coding-Decoding
  • Counting Figures
  • Cube & Dice
  • Current Affairs
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Geography
  • Geometry
  • History
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Number System
  • One-Word Substitution
  • +15 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Reasoning· SyllogismPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    तीन कथन दिए गए हैं, जिसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, निर्धारित करें कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी पेज, डायरियां हैं। कुछ डायरियां, किताबें हैं। सभी किताबें, नोटबुक हैं। निष्‍कर्ष: I. कोई पेज, नोटबुक नहीं है। II. सभी पेज, नोटबुक हैं। III. सभी डायरियों के नोटबुक होने की संभावना है।

    • A.निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
    • B.केवल निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं
    • C.केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है
    • D.केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
  2. Q2Reasoning· Word FormationPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    यदि BINDER शब्द के सभी अक्षरों को वर्णानुक्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति अपरिवर्तित बनी रहेगी?

    • A.कोई नहीं
    • B.एक
    • C.दो
    • D.तीन
  3. Q3Reasoning· Blood RelationsPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है 'A, B की माता है'; 'A − B' का अर्थ है 'A, B का भाई है'; 'A × B' का अर्थ है 'A, B की पत्नी है' और 'A ÷ B' का अर्थ है 'A, B का पिता है'। उपर्युक्त के आधार पर, यदि '4 + 3 ÷ 2 ÷ 1 − 5' है, तो 4, 2 से किस प्रकार संबंधित है?

    • A.पिता के पिता
    • B.पिता की माता
    • C.माता के पिता
    • D.माता की माता
  4. Q4Reasoning· SeriesPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    दिए गए विकल्पों में से उस आकृति की पहचान कीजिए, जिसे '?' के स्थान पर रखने पर शृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी।

  5. Q5Reasoning· AnalogyPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    अँग्रेजी वर्णमाला-क्रम के आधार पर ‘WISK’ एक निश्चित तरीके से ‘DRHP’ से संबंधित है। उसी तरह ‘LENT’ का संबंध ‘OVMG’ से है। उसी तर्क के अनुसार ‘BANG’ का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

    • A.ZYLU
    • B.ZYNS
    • C.YZNU
    • D.YZMT
  6. Q6Reasoning· AnalogyPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    संख्याओं के दो सेट नीचे दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक सेट में, पहले नंबर पर कुछ गणितीय संक्रिया(ओं) का परिणाम दूसरे नंबर पर होता है। इसी प्रकार, दूसरे नंबर पर कुछ गणितीय संक्रिया(ओं) का परिणाम तीसरे नंबर पर होता है, और इसी प्रकार आगे भी होता है। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प दिए गए सेटों की तरह समान संक्रियाओं वाले सेट का अनुसरण करता है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, ये संक्रियाएँ संपूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए - 13 पर संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।) 18 – 36 – 72 – 107; 15 – 30 – 60– 95

    • A.22 – 44 – 88 – 123
    • B.25 – 50 – 100 – 125
    • C.11 – 22 – 66 – 101
    • D.30 – 60 – 90 – 115
  7. Q7Reasoning· SeriesPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    श्रृंखला को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से संख्या का चयन करें। 25, 30, 40, 55, 75, ___

    • A.105
    • B.85
    • C.80
    • D.100
  8. Q8Reasoning· Word FormationPYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    यदि ‘ENTOMB’ शब्द के सभी अक्षरों को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाए, तो कितने अक्षरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा?

    • A.कोई नहीं
    • B.दो
    • C.एक
    • D.तीन
  9. Q9Reasoning· Cube & DicePYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    एक पासे के विभिन्न फलकों पर छ: शब्द खाना (Eat), रोना (Cry), खेलना (Play), सोना (Sleep), दौड़ना (Run) और नहाना (Bath) लिखे हुए हैं। नीचे चित्र में इस पासे की तीन स्थितियां दिखाई गई है। खाना (Eat) शब्द के विपरीत फलक पर कौन-सा शब्द है? Eat = खाना Cry = रोना Play = खेलना Sleep = सोना Run = दौड़ना

    • A.खेलना (Play)
    • B.रोना (Cry)
    • C.सोना (Sleep)
    • D.दौड़ना (Run)
  10. Q10Reasoning· Cube & DicePYQ • Combined Graduate Level (CGL) • 2024

    T, O, B, L, Y और V फलकों वाले एक ही पासे की दो अलग-अलग स्थितियाँ नीचे दिखाई गई हैं। उस अक्षर का चयन कीजिए जो L अक्षर वाले फलक के विपरीत फलक पर होगा।

    • A.Y
    • B.B
    • C.V
    • D.O

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी सीजीएल 2024 टियर I — 12 सितंबर 2024, शिफ्ट 1 का पैटर्न क्या है?

100 प्रश्न, 200 अंक, 60 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी सीजीएल 2024 टियर I — 12 सितंबर 2024, शिफ्ट 1 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी सीजीएल 2024 टियर I — 12 सितंबर 2024, शिफ्ट 1 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), Reasoning (25 प्रश्न), Quantitative Aptitude (25 प्रश्न), General Awareness (21 प्रश्न), General Science (4 प्रश्न) शामिल हैं।

Combined Graduate Level (CGL) की तैयारी जारी रखें