Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2023 — 12 सितंबर 2023, शिफ्ट 3

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2023 — 12 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness23
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20
  • General Science2

टॉपिक

  • Algebra
  • Analogy
  • Antonyms
  • Average
  • Awards & Honours
  • Biology
  • Books & Authors
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Non-Verbal Reasoning
  • One-Word Substitution
  • Percentages & Interest
  • Physics
  • Polity & Constitution
  • Ratio & Proportion
  • +12 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· Time & WorkPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    A और B किसी काम को 10 दिन में कर सकते हैं। B और C उसी काम को 15 दिन में कर सकते हैं। यदि A, C से दोगुना अच्छा काम करने वाला है, तो ज्ञात कीजिए कि B अकेला उस काम को कितने समय में कर सकता है (दिनों में)।

  2. Q2Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    1 cm त्रिज्या वाले एक स्टील के गोले को पिघलाकर 4 mm व्यास वाले तार में डाला जाता है, तो तार की लंबाई कितनी है?

  3. Q3Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    17 और किसी अज्ञात संख्या का माध्यानुपात 51 है। वह अज्ञात संख्या क्या है?

  4. Q4Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    आदित्य ने दो बैग प्रत्येक ₹630 में बेचे। एक बैग पर उसे 33% का लाभ होता है और दूसरे पर उसे 33% की हानि होती है। पूरे लेन-देन पर उसका लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

  5. Q5Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    10%, 15% और 20% की क्रमिक छूट के समतुल्य एकल छूट ज्ञात कीजिए।

  6. Q6Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    एक नाव द्वारा धारा के प्रतिकूल x km की दूरी तय करने में लिया गया समय उसी नाव द्वारा धारा के अनुकूल समान दूरी तय करने में लिए गए समय का दुगुना है। नाव और धारा की चालों का योग 90 km/h है। धारा की चाल _____ km/h है।

  7. Q7Quantitative Aptitude· AlgebraPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    बहुपदों (x³ – 8), (x³ – 6x² + 12x – 8) और (x³ – 4x² + 4x) का HCF क्या है?

  8. Q8Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। तालिका में तीन दिनों में चार प्रिंटर द्वारा प्रिंट किए गए पृष्ठों की संख्या को दर्शाया गया है। यदि सभी प्रिंटरों द्वारा मिलाकर सोमवार को प्रिंट किए गए पृष्ठों की कुल संख्या, सभी प्रिंटरों द्वारा मिलाकर शुक्रवार को प्रिंट किए गए पृष्ठों की कुल संख्या से 15% अधिक थी, तो सभी प्रिंटरों द्वारा मिलाकर सोमवार को प्रिंट किए गए पृष्ठों की कुल संख्या कितनी थी?

    • A.4128
    • B.4026
    • C.4580
    • D.4071
  9. Q9Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस वाराणसी से दोपहर 3:30 बजे चलती है और उसी दिन रात 8:30 बजे लखनऊ पहुँचती है। ट्रेन की औसत चाल 140 km/h है। वाराणसी से लखनऊ की दूरी (km में) कितनी है?

  10. Q10Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2023

    50 विद्यार्थियों की एक कक्षा में, 30 लड़कियाँ हैं जिनके अंकों का औसत 88 है। यदि कक्षा का औसत 78 है, तो लड़कों के अंकों का औसत क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2023 — 12 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2023 — 12 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2023 — 12 सितंबर 2023, शिफ्ट 3 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (23 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न), General Science (2 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें