Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2024 — 14 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 3

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2024 — 14 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 3 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness23
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20
  • General Science2

टॉपिक

  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Average
  • Awards & Honours
  • Books & Authors
  • Chemistry
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Counting Figures
  • Current Affairs
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • Number System
  • One-Word Substitution
  • Percentages & Interest
  • Polity & Constitution
  • +12 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक दुकानदार सामान को उसी मूल्य दर पर बेचता है जिस मूल्य दर पर उसने इन्हें खरीदा था, लेकिन वह ग्राहक को 20% कम मात्रा देता है। उसका लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।

    • A.20%
    • B.25%
    • C.15%
    • D.30%
  2. Q2Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    यदि किसी गोले के आयतन को उसके पृष्ठीय क्षेत्रफल से विभाजित किया जाता है, तो परिणाम 54 cm होता है। गोले की त्रिज्या कितनी है?

    • A.111 cm
    • B.162 cm
    • C.182 cm
    • D.166 cm
  3. Q3Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    50 छात्रों के एक समूह की औसत लंबाई 175 cm है। यदि 180 cm की औसत लंबाई वाले 40 छात्रों के एक अन्य समूह को इसमें शामिल किया जाता है, तो दोनों समूह को मिलाकर औसत (cm में, निकटतम cm तक पूर्णांकित) ज्ञात करें।

    • A.177
    • B.178
    • C.176
    • D.174
  4. Q4Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक चोर 12.40 p.m. पर एक बाइक चुराता है और इसे 45 km/h की चाल से भगाता है। चोरी के बारे में 1 p.m. पर पता चलता है और मालिक 65 km/h की चाल से कार में उस दिशा में जाता है, जिस दिशा में चोर जा रहा था। मालिक चोर को कितने बजे पकड़ सकता है?

    • A.1:30 p.m.
    • B.2:00 p.m.
    • C.2:10 p.m.
    • D.1:45 p.m.
  5. Q5Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    तीन उम्मीदवारों ने एक चुनाव लड़ा और उन्हें क्रमशः 1136, 7636 और 11628 मत प्राप्त हुए। हारने वाले प्रत्याशी (सबसे आखिर में आने वाला) को कुल मतों के कितने प्रतिशत मत मिले? (दो दशमलव स्थान तक गणना करें)।

    • A.3.89%
    • B.7.89%
    • C.6.34%
    • D.5.57%
  6. Q6Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    दो रेलगाड़ियां समान चाल से विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। प्रत्येक रेलगाड़ी की लंबाई 180 m है। यदि वे 12 सेकंड में एक-दूसरे को पार करती हैं, तो प्रत्येक रेलगाड़ी की चाल (km/h में) क्या है?

    • A.36
    • B.45
    • C.63
    • D.54
  7. Q7Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    3 वर्षों के लिए 7% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर उधार ली गई राशि ₹3500 पर साधारण ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।

    • A.775
    • B.735
    • C.675
    • D.695
  8. Q8Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    7392 cm² संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल वाले एक अर्धगोलाकार पात्र को तेल से भरा जाता है। हालांकि, पात्र का 1/4 भाग खाली है। इस तेल को 6.3 cm त्रिज्या वाली छोटी अर्धगोलाकार बोतलों में स्थानांतरित करना है। कितनी बोतलों की आवश्यकता होगी (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)? (मान लीजिए, π = 22/7)

    • A.351
    • B.66
    • C.75
    • D.156
  9. Q9Quantitative Aptitude· Number SystemPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    512 और 296 का महत्तम समापवर्तक कितना है?

    • A.32
    • B.8
    • C.37
    • D.4
  10. Q10Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    65 लड़कों की एक कक्षा की औसत आयु 14 वर्ष है। उनमें से 20 लड़कों की औसत आयु 14 वर्ष है, और अन्य 15 लड़कों की औसत आयु 12 वर्ष है। शेष लड़कों की औसत आयु (वर्ष में) ज्ञात करें।

    • A.15
    • B.14
    • C.16
    • D.17

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2024 — 14 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 3 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 14 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 3 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 14 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 3 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (23 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न), General Science (2 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें

एसएससी एमटीएस 2024 — 14 अक्टूबर 2024, शिफ्ट 3 — प्रश्न पत्र, उत्तर सहित | मुफ़्त ऑनलाइन टेस्ट | Sarkari Parcha