Sarkari Parcha
Multi Tasking Staff (MTS)पिछले साल के पेपरमुफ़्त

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 1

90 प्रश्न90 मिनट270 अंक

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 1 — पिछले वर्ष का प्रश्न पत्र। 90 प्रश्न, 90 मिनट, कुल 270 अंक। ऑनलाइन हल करें और अपना स्कोर देखें।

लॉगिन करके यह पेपर असली परीक्षा वाले इंटरफ़ेस में हल करें — सबमिट करते ही अंक, रैंक और पूरे हल तुरंत मिलेंगे।

पेपर का पैटर्न

खंडप्रश्नसमय
Numerical and Mathematical Ability20—
Reasoning Ability and Problem Solving20—
General Awareness25—
English Language and Comprehension25—

शामिल विषय

  • English25
  • General Awareness23
  • Reasoning20
  • Quantitative Aptitude20
  • General Science2

टॉपिक

  • Algebra
  • Analogy
  • Antonyms
  • Art & Culture
  • Average
  • Biology
  • Books & Authors
  • Chemistry
  • Cloze Test
  • Coding-Decoding
  • Current Affairs
  • Dance & Music
  • Data Interpretation
  • Economy
  • Error Detection
  • Geography
  • History
  • Idioms & Phrases
  • Important Days
  • Mathematical Operations
  • Mensuration
  • Mirror & Water Image
  • One-Word Substitution
  • Paper Folding & Cutting
  • Percentages & Interest
  • +12 और

पेपर के कुछ प्रश्न

इस पेपर के कुछ प्रश्न। उत्तर और व्याख्या पेपर हल करने के बाद दिखाई देंगे।

  1. Q1Quantitative Aptitude· MensurationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    किसी धातु पर निकल चढ़ाने की दर ₹50 / m² है। यदि एक ठोस अर्धगोले के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल पर निकल चढ़ाने की लागत ₹600 है, तो इस अर्धगोले के संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल पर निकल चढ़ाने की लागत ज्ञात करें।

    • A.₹900
    • B.₹800
    • C.₹700
    • D.₹1,000
  2. Q2Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    किस धनराशि पर 3 3/4% वार्षिक दर से साधारण ब्याज 2 1/3 वर्षों में ₹210 हो जाएगा?

    • A.₹1,600
    • B.₹1,980
    • C.₹2,250
    • D.₹2,400
  3. Q3Quantitative Aptitude· Ratio & ProportionPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक स्कूल में लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या से अनुपात 7 : 9 है। यदि स्कूल में लड़कियों की संख्या 189 है, तो उस स्कूल में लड़कों की संख्या कितनी है?

    • A.105
    • B.147
    • C.168
    • D.126
  4. Q4Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    जनवरी, फरवरी और मार्च में T का वेतन ₹15,000 प्रति माह है। जुलाई, अगस्त, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में उसका वेतन ₹30,000 प्रति माह है। पूरे वर्ष में उसका प्रति माह औसत वेतन ₹27,000 है। अप्रैल, मई और जून में प्रति माह उसका वेतन (₹ में) कितना है?

    • A.33000
    • B.25000
    • C.31000
    • D.28000
  5. Q5Quantitative Aptitude· Percentages & InterestPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक दुकानदार दावा करता है कि वह सेंधा नमक ₹23 प्रति kg की दर से बेचता है, जिसकी कीमत उसे ₹25 प्रति kg पड़ती है। लेकिन वह 1,000 g की जगह 800 g ही देता है। उसका लाभ या हानि प्रतिशत क्या है?

    • A.8% का लाभ
    • B.3% की हानि
    • C.5% की हानि
    • D.15% का लाभ
  6. Q6Quantitative Aptitude· Time, Speed & DistancePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक व्यक्ति को 1 घंटे में 8 km की दूरी तय करनी है। यदि वह कुल समय के एक-तिहाई समय में एक-चौथाई दूरी तय करता है, तो शेष दूरी को, शेष समय में तय करने के लिए उसकी चाल (km/h में) कितनी होनी चाहिए ताकि वह व्यक्ति ठीक समय पर गंतव्य पर पहुंच जाए?

    • A.6
    • B.8
    • C.7
    • D.9
  7. Q7Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। निम्नलिखित तालिका एक परीक्षा में चार अलग-अलग विषयों में तीन छात्रों द्वारा प्राप्त अंक दर्शाती है। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 हैं। छात्र | भौतिकी | रसायन विज्ञान | गणित | कंप्यूटर विज्ञान A | 98 | 95 | 99 | 86 B | 88 | 100 | 95 | 84 C | 90 | 93 | 100 | 90 A और C के कुल अंकों के बीच का अंतर कितना है?

    • A.4
    • B.3
    • C.5
    • D.2
  8. Q8Quantitative Aptitude· AveragePYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    40 kg, 49 kg, 56 kg, 67 kg और 35 kg वजन के पांच सदस्यों वाले परिवार का औसत वजन (kg में) ज्ञात कीजिए।

    • A.48.4
    • B.49.4
    • C.51.4
    • D.50.4
  9. Q9Quantitative Aptitude· AlgebraPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    x³ − 27, x² − x − 6, x + 2 का लघुत्तम समापवर्त्य (एलसीएम) ज्ञात करें।

    • A.(x – 3)(x + 2)(x² – 3x + 9)
    • B.(x + 3)(x + 2)(x² – 3x + 9)
    • C.(x – 3)(x + 2)(x² + 3x – 9)
    • D.(x – 3)(x + 2)(x² + 3x + 9)
  10. Q10Quantitative Aptitude· Data InterpretationPYQ • Multi Tasking Staff (MTS) • 2024

    एक राज्य के 4 जिलों A, B, C और D में शिक्षकों की कुल संख्या 4500 है। 4 जिलों में शिक्षकों का प्रतिशत-वार वितरण निम्नलिखित तालिका में दिया गया है। जिला | शिक्षकों का प्रतिशत A | 20% B | 25% C | 25% D | 30% प्रत्येक जिले में पुरुषों की संख्या को निम्नलिखित दंड आरेख के माध्यम से दर्शाया गया है। X-अक्ष 4 जिलों में पुरुष शिक्षकों की संख्या को दर्शाता है और Y-अक्ष 4 जिलों को दर्शाता है। आरेख का सावधानीपूर्वक अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए। सभी जिलों में महिला शिक्षकों की कुल संख्या सभी जिलों में पुरुष शिक्षकों की कुल संख्या का कितना प्रतिशत है?

    • A.67.10%
    • B.61.71%
    • C.60.71%
    • D.50.71%

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 1 का पैटर्न क्या है?

90 प्रश्न, 270 अंक, 90 मिनट, 4 खंडों में। टाइमर शुरू करते ही चलने लगता है और समय पूरा होने पर पेपर अपने आप सबमिट हो जाता है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 1 में नेगेटिव मार्किंग है क्या?

इस पेपर में गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं कटता, इसलिए हर प्रश्न का प्रयास करना फ़ायदेमंद है।

एसएससी एमटीएस 2024 — 4 नवंबर 2024, शिफ्ट 1 में कौन-कौन से विषय आते हैं?

इसमें English (25 प्रश्न), General Awareness (23 प्रश्न), Reasoning (20 प्रश्न), Quantitative Aptitude (20 प्रश्न), General Science (2 प्रश्न) शामिल हैं।

Multi Tasking Staff (MTS) की तैयारी जारी रखें